रंजय हत्याकांड में अभियोजन ने दायर किया जवाब
धनबाद, जुलाई 15 -- धनबाद। मेयर संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के मुकदमे की जिला व सत्र न्यायाधिश की अदालत में सुनवाई हुई। अपर लोक अभियोजक ने बचाव पक्ष के आवेदन का प्रति उत्तर दाखिल किया। अदालत ने बचाव पक्ष को बहस का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान जेल में बंद आरा के बेरथ निवासी नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा को रांची की होटवार जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया गया। जमानत पर मुक्त हर्ष सिंह हाजिर नहीं थे। यह भी पढ़ें- सांसद ढुलू मामले में गवाह पेश करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.