रामगढ़, जून 30 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल बरका-सयाल के नए जीएम रंजय सिन्हा होंगे। इसके पहले वो ढोरी में जीएम थे। बुधवार को वो अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इसका आदेश सीसीएल मुख्यालय से मंगलवार को निकल गया है। आदेश के मुताबिक गिरिडीह क्षेत्र के एरिया जीएम जीके राठौर को रजरप्पा क्षेत्र भेजा गया है, जबकि रजरप्पा के एरिया जीएम राजीव सिंह को एमएंडएस क्षेत्र भेजा गया है। एमएंडएस क्षेत्र के जीएम चित्रंजन कुमार को सीसीएल मुख्यालय में सीएमडी सचिवालय में ओएसडी के रूप में भेजा गया है। मुख्यालय के एमओएमसी विभाग के विभागाध्यक्ष अमिताभ कुमार तिवारी को एनके क्षेत्र का एरिया जीएम बनाया गया है। बीएंडके क्षेत्र के जीएम (ऑपरेशन) केएस गैवाल को गिरिडीह क्षेत्र का एरिया जीएम नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार सिंह को ढोरी क्षेत्र का एरिया जीएम बनाया गया है। सी...