धनबाद, अगस्त 23 -- कोयलांचल के चर्चित और हाई-प्रोफाइल रंजय सिंह हत्याकांड में साढ़े नौ साल के लंबे इंतजार के बाद फैसले की घड़ी आ गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत अगले महीने पांच सितंबर को इस मामले पर अपना अंतिम फैसला सुना सकती है। न्यायालय ने अभियोजन पक्ष की अंतिम बहस पूरी होने के बाद शनिवार को फैसले की तिथि मुकर्रर की। अदालत ने आदेश दिया है कि फैसले के दिन मुख्य शूटर नंद कुमार उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा और हत्या की साजिश रचने के आरोपी धैया निवासी हर्ष सिंह को हर हाल में सशरीर कोर्ट में उपस्थित रहना होगा। यह सनसनीखेज वारदात 29 जनवरी 2017 की शाम को सरायढेला थाना क्षेत्र के बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ पर हुई थी। मेयर संजीव सिंह के करीबी माने जानेवाले रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह अपनी स्कूटी से चाणक्य नगर स्थि...