पूर्णिया, अप्रैल 16 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत अंतर्गत चुनापुर महादलित टोला में 50 वर्षीय रंजय ऋषि की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की बड़ी पुत्रवधू गुंजा देवी ने केनगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए कांड संख्या-121/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज होते ही घटना के उद्भेदन के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया है। घटना स्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार की रात गुजरात से मजदूरी कर लौटे रंजय ऋषि का शव मंगलवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर बांसपेरी स्थित सूखे बेल के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.