दरभंगा, जनवरी 6 -- दरभंगा। हैदराबाद में रहने वाले प्रवासी मैथिलों द्वारा गठित मिथिला सामाजिक मंच, ग्रेटर हैदराबाद के नये शासी निकाय के गठन एवं बीते दिनों आयोजित विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की समीक्षा के लिए रविवार को मंच की आमसभा की बैठक की गई। अध्यक्षता मंच के सरंक्षक अजित ठाकुर ने की। उनके साथ पूर्व अध्यक्ष शंभुनाथ झा, वर्तमान अध्यक्ष राम विनोद झा एवं महासचिव रंजन झा आदि थे। इस दौरान रंजन झा को फिर से महासचिव की कमान सौंपी गई। अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र कुमार झा 'धीरू' के नाम पर सहमति बनी। निवर्तमान अध्यक्ष राम विनोद झा को संयोजक बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.