फतेहपुर, मार्च 8 -- खागा। नगर की होनहार बेटी रंजना सिंह सेंगर के संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में 629वीं रैंक हासिल करने पर उनको क्षत्रिय समाज ने रविवार को सम्मानित किया। अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक में क्षत्रिय समाज द्वारा उनके सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने अपने पदाधिकारियों के साथ रंजना सिंह सेंगर को चांदी का मुकुट और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि रंजना सिंह सेंगर की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और उनकी सफलता से क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने बिटिया रंजना को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष...