रंग लाया महीनों का संघर्ष, शुरू होगी रमाशंकर की पेंशन
वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। बीएचयू के पूर्व कर्मचारी रमाशंकर राम के वर्षों के इंतजार और नौ महीने के संघर्ष का प्रतिफल आखिर मिल ही गया। सभी जरूरी दस्तावेज मिलने के बाद बीएचयू से रमाशंकर राम को पेंशन देने का आदेश सोमवार को जारी हो गया। पूर्व वरिष्ठ सहायक को नियमानुसार 27 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उसकी पत्नी से पिछली पेंशन की रिकवरी कर वह राशि भी रमाशंकर को सौंपी जाएगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने नवंबर-2025 से इस प्रकरण को उठाया था। 2007 में लकवा और मानसिक स्वास्थ्य खराब होने से रमाशंकर सब कुछ भूल चुका था। 2013 में पत्नी ने लंका थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और लंबे समय तक उसके न मिलने के कारण मृत मानकर बीएचयू ने पत्नी को पारिवारिक पेंशन जारी कर दी। यह भी पढ़ें- Purnia News: विशेष शिविर: 25 से अधिक पेंशन एवं सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.