भदोही, मार्च 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कठौता गांव निवासी राजीव मिश्र के मकान पर होली के दिन पथराव किया गया था। पुलिस से शिकायत पर आरोपितों ने पड़ाव स्थित पान की दुकान पर उनके साथ मारपीट किया। दुकानदार राजीव मिश्रा ने कहा कि परिवार के लोगों ने व्यवहारन जोगिनका गांव निवासी एक युवक को रंग लगा दिया था। जिससे वह नाराज होकर गाली देने लगा। गलती स्वीकार कर सब घर चले गए। लेकिन कुछ देर बाद लाठी डंडा लेकर पहुंचे युवकों ने मकान पर ईट-पत्थर बरसाए। मौके पर पीआरबी के जवान भी पहुंचे, लेकिन वह भाग गए। उन्होंने थाने में 19 युवकों के खिलाफ तहरीर दिया। आरोप है कि गुरुवार को पान की दुकान पर खड़े थे। इस बीच, पहुंचे आरोपितों ने लाठी-डंडा लेकर घेर लिया, किसी तरह वह जान बचाकर भागे। आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.