गोरखपुर, मार्च 12 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पिपरा हेमा गांव में रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नेहा देवी ने आरोप लगाया कि रंग लगाने से मना करने पर जितेन्द्र चौहान समेत चार लोगों ने उसके और परिजनों से मारपीट की। वहीं नीरज देवी ने आरोप लगाया कि 10 मार्च को यूनियन बैंक के पास दूसरे पक्ष के चार लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.