लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी के एक गांव में दो दोस्तों ने रंग लगाने के बहाने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने महिला को मारापीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।पीड़िता महिला ने बताया कि होली के दिन दोपहर में 12:40 बजे उसके घर पर कोई नहीं था। इस बीच गांव के राम सरन और उसका दोस्त शिवा जबरन घर के अंदर घुस आए। दोनों ने उसे पकड़ा लिया और रंग लगा दिया। इस बीच आरोपितों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना उसके घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है। पीड़िता ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.