प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज। होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने सोमवार की शाम पुलिस, पीएसी व आरएएफ जवानों के साथ चौक व आसपास के इलाकों में पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी होलिका दहन स्थल पर पुलिस की तैनाती है। होली पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए टीम गठित है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने और अराजकता फैलाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। वहीं सोमवार शाम को शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस और आरएएफ के जवानों ने मार्च किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...