जौनपुर, फरवरी 27 -- जौनपुर, संवाददाता। रंग भरी एकादशी पर्व पर शुक्रवार को जिले के मंदिरों समेत अन्य स्थानों पर फूलों की होली खेली गई। जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए। जगह जगह श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया है। शीतला चौकियां धाम में फूलों की होली का आयोजन किया गया। पर्व पर धाम के महंत समेत पंडा, दुकानदार और दर्शन पूजन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने फूलों की होली में हिस्सा लिया। सिद्ध पीठ शीतला धाम चौकियां मे रंगभरी एकादशी पर सभी पन्डा परिवार ने गुलाब तथा गेंदा के फूल और रंग बिरंगे अबीर गुलाल से शीतला धाम मंदिर के चारों तरफ होली खेला। मन्दिर परिवार और श्रद्धालु बाबा काल भैरव मंदिर पर जाकर रंग खेले। इस मौके पर लोगों ने जमकर नृत्य भी किया। सिद्ध पीठ शीतला घाम मन्दिर के महंत विवेकानंद महाराज, अध्यक्ष विकास पन्डा, बिक्री पन्डा, राजेश पन...