भदोही, फरवरी 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में रंगभरी एकादशी पर्व को लेकर तैयारी तेज हो गई है। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में साफ-सफाई संग व्यंजन बनाने की तैयारी तेजी से चल रही है। भूत भवन भगवान शंकर का भव्य श्रृंगार करने के साथ ही पुष्प और गुलाल की होली खेली जाएगी। मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने बताया कि 27 फरवरी को रंगभरी एकादशी पर्व पड़ रहा है। इसे लेकर मंदिर में तैयारी तेज हो गई है। देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती के गौना उत्सव के रूप में यह त्योहार मनाया जाएगा। बड़ी संख्या में मंदिर में एकत्रित हुए भक्त पुष्प और गुलाल से होली खेलकर एक दूसरे को बधाई देंगे। बताया कि इस दिन भगवान शिव माता पार्वती का गौना कराकर वापस आते हैं। इसलिए इसे गौना उत्सव' भी कहते हैं। इस दिन भक्त गुलाल और रंग से होली खेलते हैं। रंगभरी एकादशी पर्व को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.