छपरा, जनवरी 21 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा के बिंदटोलिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर बुधवार की सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर अहले सुबह से ही लोगों का जुटान शुरू हो गया था। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक के लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, वैसे-वैसे भीड़ भी बढ़ती चली गई और पूरा इलाका उत्सव स्थल में तब्दील हो गया। करीब आठ बजे के बाद जिले के विभन्नि प्रखंडों से आईं जीविका दीदियों के समूह मुख्य पंडाल की ओर बढ़ने लगे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी जीविका दीदियां पूरे जोश और आत्मवश्विास के साथ आगे बढ़ रही थीं। उनके चेहरों पर उत्साह और उम्मीद की झलक साफ दिखाई दे रही थी।पानापुर प्रखंड से आई जीविका दीदी मनोरमा ने बताया कि आज उन्हें म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.