दुमका, मार्च 11 -- दुमका। दुमका शहर के राखाबनी मोहल्ला स्थित विकास विद्यालय में ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े ही उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अनोखे आयोजन को देखने और बच्चों की उपलब्धियों को साझा करने के लिए अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिससे विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब छोटे-छोटे बच्चे ग्रेजुएशन गाउन और कैप पहनकर मंच पर आए। इस विशेष वेशभूषा में बच्चे बेहद सुंदर, आत्मविश्वासी और गर्व से भरे नजर आ रहे थे। यह दृश्य देखकर अभिभावक भी भावुक और प्रसन्न दिखाई दिए। समारोह के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.