मेरठ, अगस्त 10 -- कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्गों पर इन दिनों आस्था, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजी आकर्षक झांकियां और उनके साथ चल रहे कलाकारों के नृत्य ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया है। मोदीपुरम क्षेत्र के साथ ही गांधी बाग, बेगमपुल, हापुड़ रोड, दिल्ली रोड पर रात के समय कांवड़ियों का कारवां झांकियों के साथ गुजरने लगा तो सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ झांकियों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों और झांकियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया। यह भी पढ़ें- बम-बम के जयघोष के साथ शिवमय हुआ कांवड़ पटरी मार्गव्यवस्था में व्यवधान वहीं रात में कांवड़ियों और झांकियों को देखने ...