गोड्डा, मार्च 2 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। गोड्डा बाजार में होली को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के मुख्य बाजारों में रंग बिरंगी पिचकारियां, आकर्षक मुखौटे और तरह तरह के गुलाल की दुकानें सजी हुई हैं, जो खासकर बच्चों को खूब लुभा रही हैं। छोटे बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां और सुपरहीरो मुखौटे खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार अलग अलग डिजाइन और आकार की पिचकारियों की मांग अधिक है। सुगंधित गुलाल और हर्बल रंग भी लोग पसंद कर रहे हैं। बाजार में होली वाले गुब्बारों की भी खूब बिक्री हो रही है। शाम होते ही बाजार में भीड़ बढ़ जाती है। बच्चे अपने माता पिता के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और मनपसंद पिचकारी लेने की जिद कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.