रंग-बिरंगी झांकियों के साथ देर रात तक गुजरते रहे शिवभक्त, शहर में गूंजते रहे भोले के जयकारे
शामली, अगस्त 10 -- सावन मास की महाशिवरात्रि को लेकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों का सिलसिला सोमवार को देर रात तक जारी रहा। डाक कांवड़ वाहनों के साथ निकाली जा रही आकर्षक और रंग-बिरंगी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों से सजी झांकियों के साथ कांवड़िये नाचते-गाते हुए अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ते रहे। इस दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। सोमवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकले डाक कांवड़ वाहन शामली से होकर हरियाणा के विभिन्न गांवों और कस्बों की ओर रवाना हुए। इनमें राजपुरा, पहलादगढ़, खरबला, नचार खेड़ा, आंवल, पुढाल, खेड़ा, पालवां, लजवाड़ा कलां, राजरा साहनी, जाट महकला, मुरादपुरा, रूपगढ़ सिटी, डोहरकला, गढ़ीरूथल, किरतान, बुचावास, हांसी, ललितपड़ा, जुलाना, बड़छप्पर, सोहाना, श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.