पटना, जनवरी 28 -- शाइनिंग मुस्कान फाउंडेशन ने उत्कर्ष सेवा संस्थान में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के बीच रचनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया। किसी ने तितली बनाकर उसमें रंग भरे, तो किसी ने दीयों को मोतियों से सजाया। विभिन्न आयु के बच्चों ने अपने मनपसंद रंग, डिजाइन तथा आकृतियों को चुनकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम संचालिका डॉ. मनीषा कृष्णा ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। बच्चों की कलाकृतियों को सराहते हुए कहा कि बच्चों की एकाग्रता तथा रचनात्मकता ने मुझे बहुत ही प्रभावित किया। बच्चों ने यह साबित किया कि कला किसी शारीरिक या मानसिक सीमा की मोहताज नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...