श्रावस्ती, फरवरी 27 -- श्रावस्ती,संवाददाता। होली पर गुझिया की मिठास के साथ ही कचरी और नमकीन का भी लोग आनंद लेते हैं। इसके लिए बाजारों में रंग बिरंगी कचरी और नमकीन की भरमार है। चाहे छोटी दुकान हो या फिर बड़ी दुकान हो। सभी दुकानों में कचरी और नमकीन की अलग अलग किस्म मौजूद है। लेकिन असली से अधिक नकली सामान बाजार में पटे हैं। छापेमारी हो रही है। इसके बाद भी नकली सामानों की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। होली पर लोग गुझिया का आनंद तो लेते ही हैं। साथ ही नमकीन का चटपटा स्वाद भी खूब लेते हैं। घरों में तो विभिन्न प्रकार के नमकीन और समोसे तथा अन्य सामान बनाए ही जाते हैं। साथ ही रंग बिरंगी कचरी और विभिन्न प्रकार की चटपटी नमकीन बाजारों से खरीद कर खाते हैं। इसी को देखते हुए बाजारों में रंग बिरंगी कचरियां और विभिन्न किस्म की नमकीन बाजारों में उपलब्ध ...