उरई, जनवरी 8 -- उरई। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परीक्षार्थी बदले शेप की रंग बिरंगी उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्न पत्र हल करेंगे। पहले उत्तर पुस्तिका चौड़ी होती थी जबकि इस साल पहली बार उत्तर पुस्तिकाएं लंबाई में आई हैं। यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की खेप बुधवार को प्राप्त हुई है। इसमें 2,59,151 हाईस्कूल इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं को जीआईसी इंटर कॉलेज उरई के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी से जुटा हुआ है। वही इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का शेप बदल दिया है। अब परीक्षार्थी चौड़ी उत्तर पुस्तिका की जगह लंबी उत्तर पुस्तिका में प्रश्न पत्र हल करेंगे। बुधवार को यूपी ...