अररिया, मार्च 3 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि होली के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच जोगबनी द्वारा रंग बरसे होली धमाल कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आयो फाल्गुओ ग्रुप विराटनगर के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक मारवाड़ी और हिन्दी गीत गाकर लोगों को थिरकने पर विवश किया। युवा, महिला, युवती, वृद्ध, बच्चे सभी होली गीत पर नाचते नजर आए । क्या खूब लगती हो ... तुझे न देखूं तो चैन... पचरंग फ़गुनियो ... चंद चढ़ो गिनगार .... आदि होली गीत पर नंदकिशोर राठी , सीताराम बाहेती , शिवरतन जोशी , श्याम जी बास्कोटा , सुशील मुंदरा ,भवानी बाहेती , संजय तंबर ,जतिन राठी , मनोज गुप्ता , कुंज शारडा , हेमंत शारडा ने अपनी अपनी प्रस्तुति दिया । संचालन सुरेश तापडिया कर रहे थे । कार्यक्रम भव्य और सभ्य ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल , सच...