मधेपुरा, मार्च 2 -- मधेपुरा। लायंस क्लब मधेपुरा की ओर से जीवन सदन परिसर में शनिवार की देर शाम होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कोसी जोन के सभी लायंस क्लब के सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर मौजूद लायंस क्लब के अधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि लायंस क्लब मधेपुरा ने कोसी जोन के सभी क्लब के सदस्यों को एक मंच पर बुलाकर भाईचारे का मिशाल पेश किया है। लायंस क्लब के रीजन चेयर पर्सन चंद्रशेखर कुमार ने होली गीत गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के सुत्रधार लायंस क्लब के सचिव आलोक कुमार मंडल, चार्टड प्रसिडेंट डॉ. सचिदानंद यादव, एलसीआईएफ मनीष सर्राफ, डॉ. आरके पप्पू, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विकास सर्राफ, मुन्नी सिंह, अर्पणा कुमारी, अनिता श्रीवास्तव, रिंकू सिंह, अनीषा रानी, प्रणय साहा, मानव सिंह, डॉ. एसके संत, डॉ. नायडू, डॉ. मौसम सिंह...