प्रयागराज, मार्च 2 -- होली पर निगरानी के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले में कई सुपर जोनल अधिकारी बनाए हैं। जिलाधिकारी की ओर से रविवार को जारी आदेश में एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह को सुपर जोनल अधिकारी मेजा और कोरांव, एडीएम नागरिक आपूर्ति विजय शर्मा करछना, डीडीओ जीपी कुशवाहा हंडिया और फूलपुर एडीएम सिटी सत्यम मिश्र सदर, एडीएम नजूल संजय पांडेय सोरांव और एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा को बारा का सुपर जोनल अधिकारी बनाया गया है। होली पर एसडीएम और एसीएम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...