बरेली, नवम्बर 17 -- पंचशील पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित रंग-तरंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग 12-13 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिनमें पंचशील के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल के दम पर 11 मेडल जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से सात तक के विद्यार्थियों ने आर्ट कैटेगरी में सभी स्तरों पर गोल्ड मेडल जीता। रेस प्रतियोगिताओं में एक सिल्वर मेडल, दो ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। प्रतियोगिता में विद्यालय की 25 सदस्यीय टीम ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 11 मेडल अपने नाम किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.