चंदौली, मार्च 5 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी और तेंदुहान गांव में गुरुवार की देर शाम अबीर डालने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। मारपीट में शशि प्रकाश व चन्दन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों की तहरीर पर दुधारी गांव के चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।सैयदराजा उत्तरी बाजार तेन्दुहान व दुधारी गांव सटा हुआ है। गुरुवार की शाम को तेन्दुहान गांव के शशि प्रकाश, चन्दन आदि एक दर्जन युवक होली के गीत गाकर न...