बस्ती, मई 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। गौर पुलिस ने होली के दिन रंग डालने को लेकर हुए विवाद में कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी थानाक्षेत्र के अजगयवा जंगल टोला नोनहा निवासी इन्द्रावती देवी पत्नी रामचंदर ने शिकायती-पत्र देकर आरोप लगाया है कि गत चार मार्च को होली के दिन रंग डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर विपक्षियों ने छह मार्च 2026 को एकराय होकर उनके घर लाठी-डंडा, सरिया लेकर पहुंच गए। उन्हें जातिसूचक व अपशब्द कहते हुए अपमानित किया। मना करने पर मारपीट की। डरवश वे अपने घर में घुस गईं तो घर के अंदर घुसकर मारापीटा। साथ ही घर के अंदर रखा सारा सामान भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देख बीच-बचाव करने आए उनके पति को मारापीटा और बेटे अर्पित को धक्का दे दिया। साथ ही जाते समय जान से मारने की धमकी दी गई। थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.