आगरा, मार्च 5 -- जनपदभर में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के साथ ही कस्बों में युवा गुलाल व रंगों में सराबोर नजर आए। डीजे की धुनों पर जगह-जगह युवा होली गीतों पर जमकर झूमे। पुरूष, महिलाएं व बच्चे हर कोई होली की मस्ती में एक दूसरे को रंगों से भिगोते रहे। होली पर सुबह के समय जनपद में 1446 स्थानों पर पंरपरागत तरीके से होलिका दहन के बाद लोगों ने होली की अग्नि में बालें भूनकर पूजा अर्चना की। उसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दीं। परिवारों में भी लोग होली पर मिलने के लिए एक दूसरे से मिलने गए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से लोग होली के रंगों में रंगने लगे। युवा समूह में डीजे की धुनों पर नृत्य करते दिखे और रंगों में सरोबार होकर झूमते रहे। बच्चों में होली को लेकर गजब का उत्साह दिखा। पिचकारियों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.