नवादा, मार्च 2 -- वारिसलीगंज, निसं। रंगो का पर्व होली बुधवार 04 मार्च को मनाया जाएगा। 05 मार्च को मगध में होने बाला बुढ़वा होली के साथ रंगो का पर्व होली संपन्न हो जाएगी। पर्व को लेकर बाजार में पिचकारी व अन्य होली से जुड़े सामान की बिक्री जमकर हो रही है। जिसमें मुख्य रूप से रेडीमेड कपड़ा, पिचकारी आदि की खरीदारी हो रही है। वहीं रंग गुलाल, पिचकारी व टोपियों से सजी बाजार की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। फुटपाथों पर हरे चने, हरे पत्ते वाला प्याज तथा पतागोभी ने बाजार को बासंतिक रंग में रंग दिया है। लोग पहले बच्चों के लिए कुर्ता पायजामा व नए परिधानों की खरीदारी बाद रंग गुलाल एवं पिचकारी की खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। पर्व को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जबकि गांव देहातों में पारंपरिक होली गीत का गायन से सम्पूर्ण वातावर...