बगहा, मार्च 2 -- बेतिया। होली खेलने के दौरान त्वचा का भी ध्यान रखना जरूरी है। उक्त बातें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग के वरीय चिकित्सक डॉ. शिव शंकर शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि त्वचा और बालों पर नारियल का तेल, बादाम का तेल या सरसों का तेल अच्छी तरह से लगाना चाहिए। यह रंग को त्वचा में समाने से रोकेगा। वहीं पूरी आस्तीन की शर्ट और पैंट पहनें ताकि त्वचा रंगों के सीधे संपर्क में न आए। नाखूनों पर डार्क नेल पॉलिश लगाएं या उन्हें छोटा काट लें। जिससे रंग का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.