जहानाबाद, मार्च 5 -- काको, निज संवाददाता। जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर गांव में रंग खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गुरुवार को मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किए जाने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होली के दिन बुधवार को गांव में लोग पारंपरिक ढंग से रंग-गुलाल लगाकर त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा अपने घर की छत से नीचे से गुजर रहे लोगों पर रंग फेंक रहा था। इसी क्रम में रंग एक राहगीर पर पड़ गया, जिससे वह नाराज हो गया और गुस्से में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.