गंगापार, मार्च 5 -- शांति और सौहार्द का प्रतीक होली के पर्व बारा, शंकरगढ़ और जारी क्षेत्रों में में तीन दिनों तक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरा क्षेत्र रंग और अबीर गुलाल में सराबोर रहा। बुधवार और गुरुवार को बाजारों व गांवों में होली का रंग खूब चढ़ा। शंकरगढ़ राजभवन एवं बाजार में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर भोजपुरी गीतों पर लोग जमकर झूमे और होली के पारंपरिक गीतों की धुन पर उत्सव का आनंद लिया। बारा एवं जारी की सड़कों पर पानी के साथ ही साथ रंगों से सड़कें तक रंगीन हो गई। शंकरगढ़ में परंपरा के अनुसार होली का पर्व तीन दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को तीसरे दिन आखिरी होली मनाई जाएगी, जिसमें लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर रंग-गुलाल के साथ त्योहार की खुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.