अमरोहा, फरवरी 28 -- अलीगढ़ मार्ग पर आदमपुर क्षेत्र के चचौरा बिजलीघर के पास शुक्रवार शाम बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर के गांव गुरैठा निवासी किरनपाल अपनी मां संतोष देवी के संग ओगारपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। दूसरी बाइक पर सवार थाना धनारी गांव जैतपुर निवासी धर्मवीर और हरपाल एकादशी पर रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से संतोष को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने तहरीर नहीं मिलने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.