बिजनौर, फरवरी 27 -- नगर में रंग एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री राधे कृष्णा सामाजिक विकास समिति के तत्वावधान में किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ धुलिया महादेव संस्थान परिसर से हुआ, मुख्य अतिथियों संदीप शर्मा, पंकज चौहान एवं सीताराम सैनी अशोक कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। शोभायात्रा धुलिया महादेव संस्थान से प्रारंभ होकर टाट मोहरा चौराहा, मस्जिद चौक, मेन मार्केट शहीद स्मारक, हरबंश गंज बाजार तथा मोहल्ला भूड़ सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जुलूस के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने एक-दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.