बिजनौर, फरवरी 27 -- मंदिर ठाकुरद्वारा बजिरया पूजा अर्चना के होली महोत्सव के पहले दिन गीले रंग का विशाल जुलूस हर्षोउल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में हुरियारे डीजे पर की पारंपरिक धुनों पर थिरकते हुए लंबी लंबी पिचकारियों से रंगों की बौछार करते चल रहे थे। जुलूस का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल हुरियारों ने बड़े-बड़े पिचकारों एवं फब्बारों से मार्गो के दोनों और खड़े नागरिकों तथा मकान की छतों और छज्जों पर खड़े पुरूषों महिलाओं युवाओं और बच्चों को रंगों की बोछारों से सराबोर कर दिय। इस अवसर पर निर्धारित मार्ग जयकारा वीर बजरंगी, हर हर महादेव, रूद्र देवता, जय जय कारी आदि पारंपरिक जयकारों से गूंज उठा। गीले रंगों के जुलूस का शुभारंभ मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे जुलूस का मुख्य अतिथि ...