बिजनौर, फरवरी 27 -- श्री आदर्श होली रंग कमेटी के तत्वावधान में नगर में रंग एकादशी के अवसर पर पारंपरिक गुलाल और रंग का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। नगर के मुख्य मार्गों से निकले जुलूस में युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। शनिवार सुबह दस बजे के करीब पहले श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर से सुखे रंग गुलाल का जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ श्री निर्लेश्वर मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। हुलियारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर रंग खेला। जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए होली रंग कमेटी द्वारा गीले रंग का जुलूस दोपहर लगभग सवा दो बजे से प्रारंभ किया गया। जुलूस में ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों शामिल रहे। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेत...