रंग-आधारित ऋण जोखिम-पैमाना पेश किया
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को निवेशकों को निवेश से पहले ऋण जोखिम का आकलन करने में मदद के लिए ऋण प्रतिभूतियों के लिए रंग-आधारित ऋण जोखिम-पैमाना पेश किया। सेबी ने एक परिपत्र में कहा कि पेशकश दस्तावेजों, संक्षिप्त विवरणिका, निजी नियोजन ज्ञापन, जारीकर्ताओं और ऑनलाइन बॉन्ड मंच प्रदाताओं के विज्ञापनों तथा ओबीपीपी के वेब और मोबाइल मंचों पर ऋण जोखिम-पैमाने (क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर) को प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था के तहत सेबी की 'एएए' से लेकर 'डी' तक की मौजूदा क्रेडिट रेटिंग को छह जोखिम स्तरों में विभाजित किया जाएगा, जिनमें से प्रत्येक को एक अलग रंग से दर्शाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बैंक, निवेश, बीमा की जानकारी एक मंच पर दिखेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.