धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद। हाउसिंग कॉलोनी स्थित शांति टावर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वहां की महिलाएं और बच्चे बढ़-चढ़कर शामिल हुए। यह आयोजन पूजा कर्ण, रश्मि सिन्हा, जूली, सुलोचना सिंह, उर्मिला, तनुजा सिंह, अंकिता आदि अपार्टमेंट की महिलाओं द्वारा किया गया था। सभी ने एक-दूसरे को रंग और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों की मस्ती और महिलाओं की चहलकदमी माहौल और भी रंगीन बना रहा था। सभी ने मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...