प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 31 -- प्रतापगढ़। शहर के मीरा भवन स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नववर्ष के आगमन पर शिक्षिकाओं ने कलात्मक रंगोलियों का निर्माण कर वर्ष 2025 को विदाई दी और नववर्ष 2026 का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया। इस अवसर पर धीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्या सुनीता सहित शिक्षिकाएं प्रिया, तनु, चंदा, सुहानी, नीलम, मंतशा, रचिता, आस्था, आंशिका, विजया रश्मि, अन्नू, प्रज्ञा, अनामिका आदि ने सहभागिता निभाई। निदेशिका अलका सिंह एवं राकेश सिंह ने समस्त अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय परिवार से जुड़े प्रत्येक सदस्य को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.