लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से आयोजित नव अंशिका महिला माह के अंतर्गत तीसरे रविवार को नारी एक रूप अनेक रंगोली प्रतियोगिता हुई। रवीन्द्रालय लॉन में हुई प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी गुप्ता, स्मिता पांडेय,दीप श्री शुक्ला ने रंगोली रंगों संग एक से बढ़कर एक रंगोली तैयार की थी। नवरात्र के अवसर पर आटा, हल्दी संग विभिन्न रंगों की दालों का उपयोग करके भी रंगोली का आकर्षण बढ़ाया गया था। इस प्रतियोगिता की निर्णायक ज्योति किरण रत्न रहीं।नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में हमेशा रंगोली को सकारात्मकता से जोड़ा गया है। महाराष्ट्र में जिसे रंगोली कहते हैं वहीं बंगाल में अल्पना, तमिलनाडु में कोलम, राजस्थान में मांडना और उत्तराखंड में ऐपण नाम से लोकप्रिय है। नीशू त्यागी ने बताया कि चौथे रविवार 22 मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.