रंगोली सजा कर दिया पृथ्वी के संरक्षण का संदेश
अमरोहा, अप्रैल 23 -- मंडी धनौरा। पृथ्वी दिवस पर बुधवार को डींगरा में संचालित प्राथमिक विद्यालय परिसर में संस्कार भारती के संयोजन में भू अलंकरण रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिक्षक व संस्कार भारती मेरठ प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ.यतींद्र कटारिया ने सभी को सम्मानित किया। आयोजन के दौरान पृथ्वी दिवस की महत्ता पर व्याख्यान के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं ने भी रंगोली सजाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मनोज कुमार शर्मा, कुलदीप त्यागी, श्रवण कुमार, हरपाल शास्त्री आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रैली निकाल पृथ्वी के संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ़ें- संस्कार भारती ने गंगा तट पर सजाई रंगोली, जल संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ़ें- शहर के स्कूल कॉलेजों में मनाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.