कन्नौज, अक्टूबर 2 -- सिकंदरपुर, संवाददाता। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर, भाषण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्राओं अन्नपूर्णा, चांदनी, अवंतिका व राधा ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रवक्ता राजीव कुमार ने गांधी जी का प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' प्रस्तुत किया। दिव्य दीपक दीक्षित ने दोनों महापुरुषों के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्वच्छता को छात्र बनाएं अपने जीवन का अंग वक्ताओं ने शास्त्...