रुडकी, मार्च 25 -- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रुड़की शहर में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में संत श्री रविदास घाट पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज, बीएसएम पीजी कॉलेज, मेथाडिस्ट पीजी कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने उत्तराखंड सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों, स्वच्छता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाकर सभी का मन मोह लिया। रंगों के सुंदर संयोजन और रचनात्मक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। निर्णायक मंडल में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की कला विभाग की शिक्षिका राधा प्यारी, ब्रांड एंबेसडर रमेश भट...