रामपुर, अप्रैल 9 -- राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से दो दिवसीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शुरु हुआ। सावित्री बाई फूले सांस्कृतिक क्लब और मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पठन-पाठन के अतिरिक्त छात्राओं के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता को उभारने एवं महिला सशक्तिणकरण के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की संयोजक डा. अंकिता ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को अपने अन्दर छिपी प्रतिभाओं को उभारने का मौका मिलता है। युवा महोत्सव के अन्तर्गत महाविद्यालय में रंगोली, बुके निर्माण, फ्लावर पॉट सज्जा, हस्त निर्मित वस्तुएं एवं मेहंदी आदि प्रतियोगिताए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.