रंगोली में कीर्ति सिंह ने जीता पहला पुरस्कार
बिजनौर, अक्टूबर 3 -- कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा विकसित भारत विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार व मनोज कुमार ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कीर्ति सिंह, द्वितीय स्थान अलीशा व तृतीय स्थान सुमित ने प्राप्त किया। संचालन माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सिंह के मार्ग दर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत की प्रगति में शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, अनुसंधान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश के विकास मेंयुवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा एवं प्रतिभाका उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Mee...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.