बिजनौर, मार्च 11 -- नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन कौशल विकास से व्यक्तित्व विकास विषय के अंतर्गत मनाया गया। इस मौके पर रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रमाजैन कन्या महा विद्यालय कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित सात दिविसीय शिविर का चौथा दिन कौशल विकास से व्यक्तित्व विकास विषय के अंतर्गत मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम अग्रवाल के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में कामनी, आशी, पायल, सानिया व आशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में शगुन ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर में...