बागपत, फरवरी 20 -- बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव स्थित सम्राट मिहिर भोज राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं का परिणाम डॉ. आशीष कुमार द्वारा घोषित किया गया, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम स्थान, वंशिका द्वितीय और राधिका व तरन्नुम ने तृतीय स्थान प्राप्त। मेहंदी प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम, अंशिका द्वितीय एवं तरन्नुम और राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.आंचल यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. रीनू, डॉ. नितिन कुमार, डॉ.आशीष कुमार, कार्यालय प्रभारी अनुज यादव, सागर, रविंद्र आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...