रंगोली बनाकर मनाया हिन्दू नववर्ष, बांटे शुभकामना संदेश
उरई, मार्च 19 -- कोंच। नगर में हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी कोंच के तत्वावधान में नगर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों को रंगोली, ध्वज, कलश और बंधनवार से आकर्षक रूप से सजाया गया। इस दौरान नववर्ष के स्वागत में नागरिकों को शुभकामना कार्ड वितरित कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संदेश भी दिया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा तिवारी के निर्देशन में छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जिसके बाद मंडी गेट, मारकंडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, सागर चौकी, चंदकुआ चौराहा, स्टेट बैंक और भारत माता मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई गई और सजावट की गई। प्रधानाचार्या आभा तिवारी ने नववर्ष के अवसर पर सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.