रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रुडकी, सितम्बर 14 -- कलियर, संवाददाता । गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेफील्ड स्कूल में छात्रों ने प्राकृतिक सामग्री से आकर्षक रंगोली बनाकर संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने रंगोली में भगवान गणेश की सुंदर आकृति के साथ प्रकृति और हरियाली को भी दर्शाया। विभिन्न प्राकृतिक वस्तुओं और रंगों के माध्यम से तैयार की गई रंगोली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक हैं। यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: ChatGPT से बनानी है गणपति बप्पा के साथ फोटो? ट्राई करें ये 7 प्रॉम्प्ट्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.