सहारनपुर, फरवरी 25 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रोवर रेंजर शिविर का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने घरेलू हिंसा, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण आदि विषयों पर भी रंगोली सजाई। समापन अवसर पर विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं की टोलियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान गुलाब सिंह टोली ने प्रथम, गुड़हल टोली ने द्वितीय और गेंदा टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि रोवर में शेर टोली प्रथम रही। इस दौरान प्राचार्य डा. गौरव बालियान ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से अनुशासन, टीम भावना एवं विपरीत परिस्थितियों में काम करने की आदत विकसित होती हैं। प्रशिक्षक राजपाल सिंह पुंडीर ने सरकार द्वारा रोवर रेंजर्स के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.